नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
दैनिक जनभारत (खेतासराय)। नाबालिग से यौन शोषण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान चौकिया गुरैनी निवासी अविनाश यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 20 अगस्त को पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
शुक्रवार को पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलाबचंद्र, हेड कांस्टेबल सलीम खान और कांस्टेबल सोनू गौड़ शामिल रहे।



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home