IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दिया इस्तीफा? IIT-IIM के बाद लंदन की हाई-सैलरी जॉब छोड़कर बनी थीं IAS
IAS Divya Mittal Story: 13 साल तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद दिव्या मित्तल ने IAS पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी और IAS बनने तक के सफर को याद किया।
हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली से B.Tech और IIM बेंगलुरु से MBA किया है। इसके बाद उन्होंने लंदन में J.P. Morgan की हाई-पैकेज नौकरी की, लेकिन देश के लिए कुछ करने की इच्छा उन्हें वापस भारत ले आई।
दिव्या मित्तल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2012 अपने दूसरे प्रयास में पास की और 68वीं रैंक हासिल कर IAS बनीं। इससे पहले वह UPSC के जरिए IPS अधिकारी भी चुनी गई थीं।
अपनी भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लंदन में अच्छी नौकरी और सफलता हासिल करने के बावजूद उन्हें अपने देश से दूर रहना खलता था। उन्हें लगता था कि उनकी पढ़ाई और आत्मविश्वास पर इस मिट्टी का कर्ज है, जिसे चुकाना है। इसी सोच के साथ उन्होंने भारत लौटकर IAS अधिकारी बनने का फैसला किया।
IAS के तौर पर अपने अनुभव को याद करते हुए दिव्या मित्तल ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा सुकून तब मिला, जब किसी परिवार को पहली बार जमीन का अधिकार मिला, किसी दिव्यांग को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिला या किसी किसान के खेत तक पानी पहुंचा।
उन्होंने कहा कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान होता है और उसकी गरिमा बनाए रखना ही न्याय है।
हालांकि, अपने इस्तीफे के पीछे उन्होंने कोई स्पष्ट व्यक्तिगत या प्रशासनिक कारण नहीं बताया है। उनका भावुक पोस्ट उनके 13 साल के प्रशासनिक सफर और आगे की नई दिशा की ओर इशारा करता है।
https://x.com/divyamittal_IAS/status/2093886943172145265?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2093886943172145265%7Ctwgr%5Ec0efbdc0bd6862d6e325980074e134eee692c48f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-40592691905418919.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html





0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home