पेड़ हटाने को लेकर विवाद में तीन पर जानलेवा हमला, दंपती समेत तीन गिरफ्तार
दैनिक जनभारत जौनपुर । जनपद की शाहगंज तहसील के सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में रास्ते में गिरे पेड़ को हटाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने रविवार को दंपती समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी सुनीता पत्नी विजय शंकर ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे रास्ते में पेड़ गिर गया था। पेड़ हटाने की बात को लेकर महेंद्र उसकी पत्नी शीला और पुत्र रजनीश से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से सुनीता, मंजू पत्नी दुदानाथ तथा ज्योति पुत्री विजय शंकर पर जान से मारने की नीयत eसे हमला कर दिया। हमले में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन डायल 108 से घायलों को अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में वांछित मनवल निवासी महेंद्र (46), उसकी पत्नी शीला (45) और पुत्र रजनीश (26) को रविवार को करीब 11 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक लोहे की कुल्हाड़ी और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया।
आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजय यादव, कांस्टेबल नितीश कुमार, शिवम कुशवाहा और महिला कांस्टेबल शाहिनी शामिल रहीं।



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home