Monday, 28 September 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

 


दैनिक जनभारत जौनपुर । जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के बड़ौना मोड़ के पास रविवार की रात अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुसियां बाहर गांव निवासी राम सुभाष रविवार रात करीब 10:30 बजे रुधौली बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। बड़ौना मोड़ स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और राम सुभाष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home